{"_id":"572505db4f1c1bc73aa91a4e","slug":"crruption-in-upkendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा उपकेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा उपकेंद्र
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खराब पड़ा केंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरेंदा के तहसील को 18 घंटा बिजली सप्लाई देने की मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली महत्वाकांक्षी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
उपकेंद्र से बिजली सप्लाई शुरू होने के 18 दिन के भीतर ही उपकेंद्र का ब्रेकर ध्वस्त हो गया जिससे कस्बे के लोगों को ग्रामीण स्तर की बिजली से वंचित होना पड़ा है।
फरेंदा कस्बे को बिजली आपूर्ति 18 घंटा देने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 33/11 केबी तहसील स्तरीय विद्युत उपकेंद्र लागत तीन करोड़ 57 लाख की योजना का शिलान्यास 25 जुलाई 2013 में शुरू हुुआ, जो काफी विवाद के बाद करीब डेढ़ वर्ष के इंतजार के बाद उपकेंद्र बनकर तैयार हुआ। उपकेंद्र बनने के बाद लोगों में खुशी हुई कि अब बिजली कटौती से निजात मिलेगी।
उपकेंद्र से तहसील को बिजली सप्लाई 27 मार्च से शुरू हो गई। लेकिन सामान क ीखरीद व लगने वाले पार्ट में भ्रष्टाचार व कमीशन के कारण दोयम दर्जे का सामान लगाया गया था जिसका नतीजा था कि 18 दिन के भीतर ही एजेंसी द्वारा लगाया गया ब्रेकर ध्वस्त हो गया जिससे फरेंदा कस्बे के लोगों को 18 घंटे बिजली मिलने का सपना चूर-चूर हो गया। वर्तमान समय में तहसील को महज 5 से 6 घंटे की बिजली आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन
जबकि तहसील स्तरीय उपकें द्र में 16 घंटे की सप्लाई दी जा रही है। लेकिन ब्रेकर ध्वस्त होने के कारण लोगों को ग्रामीण स्तर की बिजली मिल रही है। इस उमस व तपनभरी गर्मी में कस्बे के लोगों को भयंकर बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
इस संबंध में अवर अभियंता पीएन कश्यप का कहना है कि ब्रेकर खराब हो जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। एजेंसी को पत्र भेजा गया है। सामान बदलने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो पाएगी।