{"_id":"67d1d3bf58515130630433da","slug":"crowd-increased-in-trains-passengers-are-traveling-standing-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144532-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रेनों में बढ़ी भीड़, खड़े होकर सफर कर रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रेनों में बढ़ी भीड़, खड़े होकर सफर कर रहे यात्री
Thu, 13 Mar 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री।
नौतनवा। होली पर्व पर परदेसी घर लौटने लगे हैं। इसके चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। सीट के लिए यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। सीट न मिलने पर लोग खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर है।
नौतनवा रेलवे स्टेशन भारत-नेपाल सीमा का अंतिम स्टेशन है जहां से भारतीय और नेपाली नागरिक ट्रेन से मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, हरियाणा, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि शहरों और महानगरों में रोजीरोटी के लिए जाते हैं। होली मनाने के लिए परदेस में रहकर काम करने वाले लोग अपने घर लौट रहे हैं, जिससे इस समय ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है।
ट्रेन में सीट न मिलने से लोगों को खड़े होकर यात्रा करना पड़ रहा है। बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस में काफी भीड़ दिखी। आलम यह रहा कि ट्रेन में बैठने के लिए लोगों को जगह नहीं मिली। कृष्णा कुमार, अमेरिका, राजेश थापा, नरेश थापा, नर बहादुर, दीपक घाले, प्रदीप थापा, राजेंद्र, शिव मनोहर, शालिनी, सुप्रिया, संगीता, रागिनी, चंद्र प्रभा आदि यात्रियों ने बताया कि त्योहार होने से ट्रेन में काफी भीड़ थी। इसकी वजह से खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक जाफरे आलम ने बताया कि त्योहार होने से ट्रेन में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।