फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   criminals challenging the police

Maharajganj News: पुलिस को चुनौती दे रहे अपराधी, नहीं हो रहा मामलों का पर्दाफाश

Wed, 31 May 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 31 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
criminals challenging the police
एक सप्ताह में चार घटनाएं हुई, लेकिन खुलासा करने के नजदीक पुलिस नहीं पहुंच सकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में एक सप्ताह में चार घटनाएं हुईं, लेकिन इनका पर्दाफाश करने के नजदीक पुलिस नहीं पहुंच सकी। पनियरा क्षेत्र में दो संदिग्ध मौत, सिसवा कस्बे में व्यापारी से लूट और चौक क्षेत्र में दो व्यक्ति की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। पुलिस को अपराधी चुनौती दे रहे हैं। जांच के साथ छापा डालने की बात कर पुलिस दायित्व की इतिश्री कर दे रही है। लोगों ने पुलिस का कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
चौक बाजार क्षेत्र के नाथनगर में एक सप्ताह के भीतर दो शव बरामद होने के बाद लोग दोनों मौतों को एक-दूसरे से जोड़कर देख रहे थे। इस बीच पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि महातम मिश्रा की मौत सिर के पीछे चोट लगने से हुई है। जबकि बुधई राजभर की मौत पेड़ से गिर कर हुई है। दोनों मौत में कोई संबंध नहीं है। 22 मई को नाथनगर निवासी महातम मिश्रा का शव उनके घर के बरामदे में मिला था। उनके सास ने आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों ने कम रुपये देकर जमीन बैनामा कर लिया। बाकी रुपये मांगने पर उनकी हत्या करके शव को घर के बरामदे में फेंक दिया।
विज्ञापन

आरोपों के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी कि इसी बीच बुधई राजभर 53 की लाश धरमौली के टोला कोल्हुआ के पास जंगल में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बताया कि महातम मिश्रा के रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से मौत हुई है। प्रथम दृष्ट्या हत्या मानकर जांच की जा रही है। जबकि बुधई अक्सर सुखी लकड़ी लेने जंगल जाता था। वह जंगल मेंं पेड़ पर चढ़कर सुखी लकड़ी काट रहा था। अचानक पेड़ से गिर गया और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि बुधई किसी मामले में कोई गवाह नहीं था। दोनों घटनाओं में आपसी कोई संबंध नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कमलेश की मौत का मामला : पत्नी से कड़ाई से पूछताछ होती तो खुलता राज
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सतगुर के गोलघर चौराहा पर बंद कमरे में 22 मई को संदिग्ध हाल में हुए कमलेश निषाद की मौत की गुत्थी आठ दिन बीतने के बाद भी नहीं सुलझ सकी है। हालांकि विवेचना अभी हो रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई, अभी तक इसका पता लगाने में पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। युवक के पत्नी और भांजी उसके तीन दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस युवक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ करती तो जल्द ही पुलिस को इस घटना का खुलासा करने में सफलता मिल सकती है, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर कहानी बना रही है। पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कमलेश निषाद की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
...
दामाद से इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की
पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा डिंगुरी गांव के करमहिया में बंद कमरे में कुंडे से उमा की लटका हुआ शव मिला था। पुलिस काा कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत गला दबने के कारण मौत हुई है। विवाहिता की मां कुंती ने पुलिस पर आरोप लगाया है अगर पुलिस निष्पक्ष जांच करे तो स्पष्ट हो जाएगा कि बेटी की मौत कैसे हुई है। अब तक पुलिस ने दामाद से इस घटना के संदर्भ में कोई पूछताछ नहीं की है। इससे पुलिस के जांच पर संदेह लग रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है इसकी जांच कराई जाएगी।

...
लूटकांड : नौ दिन बाद भी लुटेरों का नहीं मिला सुराग
सिसवा बाजार कस्बे के गोपालनगर तिराहे पर नौ दिन पहले सोमवार एक गन्ने के खोइया व्यापारी से हुए साढ़े पांच लाख रुपये की लूट के मामले मे पुलिस अब तक विफल है। इस मामले में अपराधियों की फोटो के अलावा कोई सुराग हाथ नहीं लग पाई है। लूटकांड प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। जेल में बंद अपराधियों और सहित कुछ अन्य अपराधियों से भी पूछताछ की जा रही और फोटो का पहचान कराया जा रहा। सूत्रों की माने तो इस मामले को सोमवार को हुए कोल्हुई बाजार मे बाईक एजेंसी के मालिक से लुटकांड के प्रयास से जोड़ कर देखा जा रहा है जबकि दोनों मामले लूट की प्रकृति विपरीत है, फिर कड़ियां जोड़ने की कोशिश का जा रही है। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाशों को ढूंढने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed