फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   youngster dipped in pond

पोखरी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Wed, 13 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
youngster dipped in pond
नहर में नहाने गया एक युवक डूबा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सिसवा बाजार/चिउटहां। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा शीतलापुर में मंगलवार की दोपहर गांव के  बच्चों के साथ पोखरी में नहाने गए एक आठ वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो  गई। बच्चों ने जब शोर मचाया तो परिवार वाले उसे तत्काल सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर निवासी अख्तर का आठ वर्षीय पुत्र चुन्नू मंगलवार को उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए दोपहर में साथियों के कहने पर गांव की पोखरी में नहाने चला गया और घंटों तक वे पोखरी में नहाते रहे। इसी बीच चुन्नू के साथियों को जब चुन्नू नहीं दिखाई दिया तो वे डर के मारे धीरे से अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन


चुन्नू को घर से निकले काफी देर होने के नाते उसके परिजनों ने गांव में तलाशना शुरू किया। इसी बीच किसी ने बताया कि चुन्नू का शव पोखरी में उतरा रही है। जिसके बाद चुन्नू के परिजन आनन-फानन में पोखरी के पास पहुंचे और उसे बाहर निकाल कर तुरंत सिसवा पीएचसी ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed