फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   young boy died

बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत घुघली रेलवे क्रासिंग के पास हुई दुर्घटना

Mon, 02 May 2016 01:11 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
young boy died
डेमो पिक - फोटो : PTI
घुघली। स्थानीय रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की सुबह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से युवक की कटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को गोरखपुर से नरकटियागंज की तरफ जा रही बान्द्रा  एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही घुघली रेलवे स्टेशन के करीब पहुंचा।
ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा युवक अचानक एक युवक गिर गया। बताया जा रहा है कि  ट्रेन जब ट्रैक  बदल रही। उसी समय झटके कारण युवक का हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गया। उसके सर में गंभीर चोटें लगी। 
विज्ञापन

इस हादसे में उस युवक का नाक भी कट गया  जिससे घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।  लोगों को जानकारी हुई तो घटना की जानकारी जीआरपी को दी। इस घटना की सूचना मिलने के कुछ देर बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और लाश को अपने  कब्जे में लेते हुए शिनाख्त की  कोशिश करने लगी लेकिन उसके पास से कोई ऐसी  चीज नहीं मिली।  जिससे कि उसकी पहचान हो सके।  वैसे अंदाज लगाया जा रहा है की  वह बिहार का रहने वाला है। जीआरपी ने घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed