{"_id":"5b37dd764f1c1bf46e8ba6f2","slug":"women-try-to-self-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। अपने ही गांव के कुछ लोगों के उत्पीड़न से तंग आकर परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ौली निवासी खुशबुन निशा ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के पास आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी आत्मदाह करने की कोशिश करने वाली महिला को पकड़ कर थाने ले गईं। वहां उसे समझाया गया। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।
खुशबुन ने डीएम कार्यालय पहुंच कर जैसे ही अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेलने का प्रयास किया, वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने केरोसिन भरा गैलन छीन कर फेंक दिया। साथ ही महिला को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पीड़ित महिला ने डीएम को पत्रक देकर कहा कि उसके पति रोजी रोटी के सिलसिले में जिले से बाहर रहते हैं। वह अपने बच्चों के साथ अकेले घर में रहती है। उसके ही गांव के कुछ लोग उसे गलत नीयत से देखते हैं, साथ ही आरोपी कई बार उसके साथ मारपीट का प्रयास भी कर चुके हैं। इसी बीच कुछ लोगों पहली जून की रात में करीब दस बजे घर में घुसकर उसे मारापीटा और बदसलूकी की। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि इस मामले में परसामलिक पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक तक को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। विवश होकर वह जिलाधिकारी कार्यालय आत्मदाह करने पहुंची। उधर, महिला पुलिस पीड़िता को पकड़ कर महिला थाने ले गई। जहां उसे समझा बुझाकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाएगा। उनका कहना था कि उसकी जो भी समस्या है, उसका प्रमुखता से समाधान किया जाएगा।