{"_id":"5b19862e4f1c1b8c278b48b4","slug":"women-reaching-mithi-oil-spray-collector","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तेल छिड़क कलेक्ट्रेट पहुंची महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का तेल छिड़क कलेक्ट्रेट पहुंची महिला
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी का तेल छिड़क कलेक्ट्रेट पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क और हाथ में माचिस की डिब्बी लेकर बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे एक महिला कलेक्ट्रेट पहुंच गई। उसके हाथ में एक शिकायती पत्र भी था। उस पर नजर पड़ते ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मी परेशान हो उठे। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर महिला को तत्काल जिलाधिकारी के पास ले जाया गया, जहां समझाने-बुझाने पर महिला शांत हुई। इसके बाद महिल ने जिलाधिकारी को अपनी आपबीती सुनाई।जिलाधिकारी ने एसडीएम को महिला की शिकायत के त्वरित समाधान का निर्देश दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव की रहने वाली रूदला देवी ने बताया कि उसका पति जेल में बंद है। इस वजह से गांव की एक महिला उसके घर पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही है। महिला का आरोप था कि पुलिस उसके मामले में जानकारी के बावजूद कोई कदम नहीं उठा रही है।उसका कहना था कि गांव के कुछ लोग आरोपी का साथ दे रहे हैं। इस वजह से आरोपी का मनोबल बढ़ गया है। महिला ने बताया कि उसने इस मामले की पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस द्वारा उसके मामले में रुचि न लिए जाने से परेशान होकर वह शिकायती पत्र के साथ डीएम ऑफिस में आत्मदाह करने आई थी। उधर, महिला की बातें सुनने के बाद डीएम ने उसको आश्वासन दिया है कि उसे न्याय मिलेगा।
इसके बाद डीएम ने एसडीएम को महिला की शिकायत का अविलंब निस्तारण करने का िनर्देश दिया।