फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman attacked with a bladed weapon, Medical Referee

महिला पर धारदार हथियार से हमला, मेडिकल रेफर

Thu, 25 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Thu, 25 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। नवलपरासी गई निचलौल क्षेत्र की एक महिला के नाजुक अंगों समेत छह जगहों पर धारदार हथियार से वार कर हत्या का प्रयास किया गया। रेप का भी अंदेशा है। बेहोशी की हालत में मिलने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


 पति से अलग पिता के घर रहकर एक एनजीओ में काम करती है। महिला के पिता तहसील के पास चाय की दुकान लगाते हैं। मंगलवार दोपहर महिला के मोबाइल पर किसी ने फोन किया। घर वालों से नवल परासी के बैदौली जाने की बात कही। बताई कि काम होने के बाद घर लौट आएगी।
विज्ञापन


 देर रात तक वापस नहीं लौटी, घर वाले चिंतित थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे निचलौल क्षेत्र के एक शिक्षक का ध्यान बैदौली के पास पड़ी घायल महिला पर गया। वह होश में थी। अपना परिचय बताया। चाय दुकानदार की बेटी होने की जानकारी पर शिक्षक ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी घर वालों को दी। घर वाले अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घर वालों का कहना है कि होश में आने के बाद ही मामले के बारे में पता चलेगा कि किन लोगों ने हमला किया है। डाक्टर के अनुसार महिला के नाजुक अंगों समेत छह जगहों पर धारदार हथियार से वार किया गया है।


 पिता का कहना है कि होश में आने के बाद तहरीर दी जाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा नंदलाल कुशवाहा का कहना है महिला के नाजुक अंगों समेत कई जगहों पर धारदार हथियार से वार किया गया है। महिला की हालत नाजुक है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामनयन यादव का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed