फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   warning for agitation

मधेश राष्ट्र की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी

Sun, 12 Feb 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 12 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
warning for agitation
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बेलहिया/ रुपन्देही। नेपाल के प्रमुख दल के बीच शुक्रवार को हुई बैठक के बाद मार्च महीने में स्थानीय चुनाव की घोषणा और जून में मतदान के निर्णय के बाद सरकार पर दोहरी मानसिकता का आरोप लगाते हुए मदेसी दल के नेताओं ने आंदोलन का विगुल बजा दिया है। कुछ शांति पूर्ण तो कुछ क्रांतिकारी आंदोलन की बात कर रहे हैं तो कुछ दल अलग मदेसी राष्ट्र बनाने बनाने के लिए रणनीति में जुटे हैं।
विज्ञापन


नेपाली संविधान में मधेशी अधिकारों व मांगों को स्थान न मिल पाने से एक बार फिर मधेशियों में उबाल है। रुपंदेही जिले में स्वतंत्र मधेश गठबंधन ने अब नेपाल राष्ट्र से ही विरोध कर आरपार की लड़ाई की रणनीति बनाई है। इसका आगाज 18 फरवरी से मर्चवार क्षेत्र के मझगांवा गांव से होने की खबर है।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नासा के वैज्ञानिक व मधेश गठबंधन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सीके राउत मझगांवा में उसी दिन जनसभा कर मधेश राष्ट्र बनाने के लिए आंदोलन की शुरुआत करेंगे। मधेशी गठबंधन के स्थानीय कार्यकर्ता अनवर अली, दुर्गा मौर्य, भूपेंद्र यादव, धर्मराज यादव, प्रदीप गौड, आरएन गिरी व जीतेंद्र यादव नें शनिवार को बनगाई गांव में बैठक कर आंदोलन की मजबूती के संबंध में योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आंदोलन के लिए नेपाली प्रशासन से मोर्चा लेने के लिए हथियार समेत उतरने की बात बताई।जबकि कुछ दिन पहले नेपाल के पूरब जनकपुर में सीके राउत को एक जनसभा करते समय गिरफ्तार करते लिया गया है जिसका पार्टी कार्यकर्ताओ में रोष है।


ऐसे में मर्चवार क्षेत्र में आंदोलन व जनसभा की घोषणा से नेपाली प्रशासन के भी होश उड़ गये हैं।  नेपाली प्रशासन ने मर्चवार सहित रुपन्देही, नवल परासी और मदेसी बहुल क्षेत्र कपिलवस्तु में हाई एलर्ट घोषित कर दिया है। मगर मर्चवार क्षेत्र के करीब दो सौ मधेशी गांवों में अलग राष्ट्र बनाने के तेज हो रहे स्वर को देख नेपाल सरकार व प्रशासन के हाथ पांव फूल गये हैं। वहीं मदेसी दल का एक तबका संविधान संशोधन के पूर्व चुनाव कराने को लेकर इसके विपरीत शांतिप्रिय आंदोलन की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed