{"_id":"58922b074f1c1b0f0be8009b","slug":"warned-for-allertness","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों को सतर्कता की हिदायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मियों को सतर्कता की हिदायत
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते प्रेक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। विधान सभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। बुधवार को व्यय अनुवीक्षण समिति की सातों टीमों के कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में व्यय अनुवीक्षण समिति की विभिन्न टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। टीम में तैनात अधिकारी, कर्मचारी पूरे मनोयोग एवं सतर्कता से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु के वरिष्ठ अधिकारी को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। इनके सहयोग के लिए सभी पांच विधान सभा के लिए अलग-अलग सहायक व्यय प्रेक्षक तथा लेखा टीम नियुक्त की गई है। लेखा टीम विभिन्न व्यय के मदों की रजिस्टर में एंट्री करेगी। उन्होंने कहा कि सहायक व्यय प्रेक्षक आयोग द्वारा निर्धारित व्यय रजिस्टर तथा शैडो रजिस्टर मेंटेन करेंगे। नियमित रूप से रिटर्निंग आफिसर रैली, जलूस, सभा आदि की रिपोर्ट प्राप्त करेंगे तथा व्यय प्रेक्षक को रिपोर्ट देंगे। वीडियो निगरानी टीम रैली, जुलूस, विभिन्न प्रकार के वितरण एवं व्यवस्थाओं का वीडियोग्राफी कराएंगे तथा वीडियो अवलोकन टीम सीडी देखकर निर्णय लेगी।
दोपहर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने बैठक में सहायक नोडल अधिकारी एआरएम रोडवेज तथा सहायक निदेशक रेशम की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव को भारी, मध्यम एवं हल्के वाहन की मांग पुलिस सहित आकलन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले में 388 भारी तथा 418 हल्के वाहन है। जिन्हें अधिग्रहण की नोटिस दी जा रही है।
विज्ञापन
उप निदेशक कृषि एचएन सिंह ने स्टेशनरी तथा समाज कल्याण अधिकारी सुरेश ने एमएमएस प्रणाली की जानकारी दी। डीएम ने निर्देश दिया कि 7,8,9 फरवरी को प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों प्रथम को लिखित में प्रारूप उपलब्ध करा दें। बैठक में वीडियोग्राफी व्यवस्था, बेसिक स्कूलों में रैंप के सत्यापन और शौचालय को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ राम नेवास, एडीएम आरपी कश्यप, डीडीओ राधेश्याम, पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय, एसडीएम सदर देवेश गुप्ता, अभिषेक पाठक, दीपक पांडेय उपस्थित रहे।