{"_id":"575b0d024f1c1b1f349c6b01","slug":"villeghers-protest-for-raw-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
बरगाहपुर बृजमनगंज, फरेंदा सहित अनेक स्थानों पर कच्ची शराब के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने कच्ची शराब के खिलाफ कई स्लोगन लिखकर जूलूस निकाल कर धरना दिया। लोगों ने शराब न बंद होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
बृजमनगंज क्षेत्र के बरगाहपुर गांव में कच्ची शराब की बिक्री से तंग आकर गांव की महिलाओं, पुरुष और बच्चों ने विनोद भारती के नेतृत्व में अशोकनगर चौराहा, लोधपुरवां पर जुलूस निकाला। इस दौरान सभी हाथों में नारों का स्लोगन लिए दिखे इनमें जहर बेचना बंद करो, आबकारी विभाग मुर्दाबाद, बंद करो कच्ची का व्यापार, महिला-पुरुष करे पुकार, शराब का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार सहित अनेक नारों की तख्तियां लेकर गांव का भ्रमण करते हुए लेहड़ा स्टेशन पर धरना प्रर्दशन किया।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर गांव में कच्ची शराब का धंधा बंद नहीं हुआ तो थाना का घेराव किया जायेगा।
इस दौरान रामनरायन यादव, वकील, ईश्वर यादव, झिनकी देवी , लालमती, निर्मला देवी, मनोरमा देवी, राजेंद्र, सीताराम, मीना, अनिल आदि लोग रहे।