{"_id":"58addc9c4f1c1b701cb236a7","slug":"two-persons-arrested-in-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप, दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरंदरपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दो दिन पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो युवकों को जेल भेज दिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
सोलह वर्षीय किशोरी बीते शनिवार रात में लगभग आठ बजे गांव के पूरब तरफ जा रही थी। उसी गांव के दो युवक सुनसान देख कर किशोरी को बगीचे में उठा ले गए। उसके मुंह पर कपड़ा बांध कर दोनों युवकों ने रेप किया। जाते वक्त दोनों ने युवती को धमकी दी की अगर कहीं शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे।
घर लौटकर युवती ने घटना की जानकारी अपनी मां और परिवारीजनों को दी। घर वाले आरोपी युवकों के परिवार वालों से शिकायत की। इसके बाद मामले को पुलिस में न ले जाकर गांव में सुलझाने की कवायद शुरू हो गई। बताया जाता है कि 19 और 20 फरवरी को गांव में पंचायत होती रही। जब पंचायत में मामला नहीं निपटा तो किशोरी के पिता ने पुरंदरपुर थाने में 21 फरवरी को गांव के दो युवकों के खिलाफ दुराचार का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार देर रात रेप, हत्या धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों जेल भेज दिया गया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार का कहना है कि जैसे ही पीड़िता के पिता की तहरीर मिली, दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही केस दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है।