फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two people arrested with five kg of ganja

पांच किलो गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2017 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 25 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested with five kg of ganja
पांच किलो गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात जांच के दौरान पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास एक बाइक, पिस्टल, कट्टा, दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

कोतवाली परिसर में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोतवाल रामदवन वर्मा ने बताया कि थाने की पुलिस शिकारपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच एक बाइक पर दो शख्स आते दिखे। उन्हें रोककर पूछताछ करने के साथ ही तलाशी ली गई तो पांच किलो गांजा बरामद हुआ। पकडे़ गए लोगों के नाम मनीष सहानी पुत्र मंटू सहानी निवासी गुलरिहां, थाना पिपराइच जिला गोरखपुर, सुुखदेव निषाद पुत्र रामक्षत्रिय निवासी जंगल छत्रधारी अजमतपुर बंगला थाना पिपराइच जिला गोरखपुर है। इन दोनों को केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इन दोनों के पास से एक बाइक, पिस्टल, कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed