फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two killed in an accident

हादसों में दो लोगों की मौत

Wed, 01 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 01 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
two killed in an accident
हादसा - फोटो : SELF
महराजगंज। दो स्‍थानों पर अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के रामपुरमीर पुल के पास बस की चपेट में आने से भागाटार निवासी रामा निगम की मौत हो गई। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से पैसिया ललाइन के अलाउद्दीन की जान चली गई।
विज्ञापन


पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रानीपुर चौराहे पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से पैसिया ललाइन के अलाउद्दीन की मौत हो गई। मौके पर यूपी 100 की गाड़ी मौजूद थी। ग्राम पंचायत पैसिया ललाइन निवासी अलाउद्दीन (45) मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे खाना खाने के बाद बाइक से फरेंदा जा रहे थे।
विज्ञापन


गोरखपुर सोनौली हाइवे के रानीपुर चौराहे पर बाइक खड़ी कर डिकी से कागज निकालने लगे। इसी दौरान नौतनवां की ओर से गोरखपुर जा रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे के काफी देर तक अलाउद्दीन सड़क पर ही तड़पता रहा। मौके पर लोगों ने ट्रक को रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान घायल अलाउद्दीन की मौत हो गई। मौके पर यूपी 100 की गाड़ी मौजूद रही। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। अलाउद्दीन के लड़के मोहम्मद आलम और शेर आलम सहित चौराहे के कई लोगों ने बताया कि अगर तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया गया होता तो शायद अलाउद्दीन की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठौर प्रतिनिधि के अनुसार, सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के रामपुरमीर पुल के पास मंगलवार को प्राइवेट बस की टक्कर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।  भागाटार निवासी रामा निगम का मकान बन रहा था जिसके कारण वह मंगलवार को दिन में एक बजे अपने घर से एसबीआई महराजगंज शाखा में रकम निकालने बाइक से जा रहे थे।


अभी वह रामपुरमीर पुल के पास पहुंचे ही थे कि महराजगंज से निचलौल की तरफ जा रही प्राइवेट बस की चपट में आ गए और बाइक सहित रामा निगम गड्ढे में गिर गए। गंभीर रूप से घायल रामा निगम की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान मौका पाकर चालक बस छोड़कर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed