फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two died in a road accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 17 May 2016 12:27 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
two died in a road accident
हादसे में जान गंवाने के बाद बिलखते कुतुबद्दीन के घर वाले
सोमवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बुद्धिरामपुर निवासी शमशेर अली और उसका दोस्त सिरसिया निवासी रज्जब सोमवार दोपहर दो बजे परतावल से बुद्धिरामपुर जा रहे थे। वे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास पहुंचे थे कि  उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज था कि बाइक चला रहे शमशेर अली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक रज्जब बुरी तरह से घायल हो गया।  राहगीरों ने उन्हें 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया

मिठौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के पतरेंगवा निवासी कुतुबुददीन दो महीना पहले मार्च में सउदी से घर आए थे। उन्होंने पासपोर्ट रिनिवल कराने के लिए आवेदन किया था। उसी काम से वह महराजगंज जा रहे थे। पुलिस लाइन के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 15 वर्ष पहले उसके बड़े भाई जलालुददीन की भी दुर्घटना में  मौत हो गयी थी। तीन भाइयों में कुतुबुददीन दूसरे नम्बर पर था। पत्नी आसमा एवं पुत्री नरगिस का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से व्यवसायी की मौत
ठूठीबारी। नवलपरासी जिले के कावासोती वार्ड नंबर आठ खरकट्टा जंगल में रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों  की मदद से इलाज के लिए भरतपुर मेडिकल कालेज ले जाते समय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नवलपरासी जिले के कृष्ण न्यौपाने(40) के रुप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed