{"_id":"58f26b544f1c1ba368cfacdd","slug":"two-caught-with-theft-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुई बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी हुई बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बरामद की गई चोरी की बाइक
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनियरा/गांगी बाजार।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर के रहने वाले अजय यादव के बरामदे में खड़ी बाइक बीती रात चोरी हो गई। शनिवार सुबह रजौड़ा रोड पर बाइक का नंबर प्लेट बदल कर दो युवक उससे जाते दिखे। बाइक की पहचान होने पर दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
बीती रात अजय यादव अपनी बाइक बरामदे में खड़ा करके सो रहे थे। रात में उनकी बाइक चोरी हो गई। सुबह को इसकी जानकारी अजय यादव ने पनियरा थाने में दी। इसके बाद स्वयं ही बाइक को ढूंढ़ने निकल पडे़। रजौड़ा रोड पर दो युवक बाइक को लेकर आ रहे थे। उन्हें रोका तो वे घबरा गए। गाड़ी का नंबर प्लेट बदला हुआ था। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। फिर आसपास के लोगों ने जमकर उन दोनों को पीटा। पिटाई के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पूछने पर एक ने राहुल यादव व दूसरे ने अपना नाम अमर जीत राजभर ग्राम सभा जंगल गुलरिहा थाना कोल्हुई बताया। मौके पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को थाने पर ले गई है। पनियरा थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।