फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two arrested in women trafiking

महिला तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Thu, 02 Feb 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 02 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
two arrested in women trafiking
दो तस्कर दबोचे - फोटो : अमर उजाला
सोनौली। सोनौली बॉर्डर पर दो नेपाली महिलाओं की तस्करी के आरोप में एसएसबी और एंटी ह्यूूमन ट्रैफिकिंग सेल  की टीम ने दो दलालों को संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर एसएसबी चेक पोस्ट प्रभारी अविनाश कुमार अपने जवानों के साथ नेपाल से आने वाले लोगों की सघन जांच कर रहे थे। उसी दौरान दो महिलाएं दो युवकों के साथ भारत में जाने के लिए नोमेंस लैंड पर पहुंचीं। जांच के लिए उन्हें रोका गया। पूछताछ में युवक घबड़ा गए। जवानों की पूछताछ में एक युवक वहां से वापस नेपाल भागना चाहा जिसे जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे काठमांडू से आ रही हैं और भारत के रास्ते कुवैत जाना है। ये दोनों युवक एजेंट हैं। एसएसबी और एंटी ह्यूूमन ट्रैफिकिंग सेल ने चारों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम वीर बहादुर और भीम गुरुंग निवासी बुटवल बताया। युवतियों ने बताया कि वे यहां से वाराणसी और इन युवकों के माध्यम से कुवैत चली जातीं। दोनों युवतियां काठमांडू जिले की रहने वाली हैं और शादीशुदा हैं। सेल की टीम सभी को अग्रिम कार्यवाही के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 किलो सुपारी बरामद
ठूठीबारी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नेपाल से लाई गई 10 किलो सुपारी बरामद की है। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस के एसआई महेश अपने सहयोगियों के साथ ठूठीबारी स्थित नौतनवां तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान गड़ौरा निवासी उमेश बोरे में रखी 10 किलो नेपाली सुपारी लेकर गड़ौरा की तरफ जा रहा था। उसको पुलिस ने पकड़ कर ठूठीबारी कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed