फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Twenty-five million spent picking a brick Troॅli

एक ट्राॅली ईंट चुनाई खर्च पौने पांच लाख

Sun, 10 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 10 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्ष्मीपुर/पुरंदरपुर। एक ट्रॉली ईंट की चुनाई का खर्च पौने पांच लाख हुआ है। बीआरजीएफ के तहत 160 मीटर इंटरलॉकिंग होनी थी लेकिन बिना कार्य के ही भुगतान करा दिया गया। इस गोलमाल में जिम्मेदार अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक शामिल रहे। बीडीओ का कहना है कि कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

मामला लक्ष्मीपुर ब्लॉक के हरैया रघुबीर का है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में बीआरजीएफ का चार लाख 75 हजार बजट आया था। जिससे गांव में 160 मीटर सड़क की इंटरलॉकिंग होनी थी। मातहतों ने गांव के विकास को दरकिनार कर खुद का ज्यादा विकास किया। कागजों पर पिच रोड से साधू के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा कर लिया गया। जून 15 से सितंबर 15 तक का समय इस कार्य में लगा। इतना ही नहीं मैटीरियल में सीमेंट के लिए 20 हजार, किसान ईट उद्योग को 45 हजार व बालू के लिए 15 हजार की निकासी की गई। 
विज्ञापन


अलग अलग चेकों से भारी भरकम धनराशि सिंह ब्रिक्स फील्ड के नाम से निकासी करके बीआरजीएफ के पौने पांच लाख रुपये की निकासी कर ली गई। हालत यह है कि महज एक ट्रॉली ईंट मंगाई गई थी जिसमें  से करीब दो सौ ईट की चुनाई कराकर ही इंटरलॉकिंग सड़क को पूरा दिखा दिया गया।  इस बात की भनक लगते ही गांव के संतोष कुमार, सुशील, श़्यामू, रामदास, रामभरोस, सुरेन्द्र, धर्मेन्द्र आदि ने जब बीडीओ लक्ष्मीपुर आरके उपाध्या़य को मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की तो मामले को निपटाने के लिए आगे आए। गांव के लोगों ने दो जनवरी 16 को डीएम व मुख्य विकास अधिकारी को भी शिकायत पत्र दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed