फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   trolly turned down, driver dead

गन्ना लदी ट्राली पलटी, चालक की मौत

Thu, 15 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 15 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
trolly turned down, driver dead
सिसवा में ट्रैक्टर के नीचे दब कर चालक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र की ग्राम सभा हरपुर पकड़ी के डाढ़ टोला के दोराची सिवान में गन्ना लादकर ट्रैक्टर ट्राली को खेत से बाहर निकालते समय ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यहां के रघुनी जायसवाल के 50 वर्षीय पुत्र विनोद जायसवाल बुधवार को लगभग 11 बजे गांव से दक्षिण डाढ़ टोले के पास दोराची सिवान में ट्रैक्टर ट्राली लेकर गन्ना लादने गए थे। मजदूरों के गन्ना लादने के बाद विनोद जैसे ही गन्ना लदी ट्राली लेकर खेत से बाहर सड़क की तरफ निकले तभी ट्रॉली का पिछला पहिया गड्ढे में फंस गया और ट्रैक्टर व ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की चपेट में विनोद भी आ गए और घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अगल-बगल खेतों में काम करने वालों ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण वहां दौड़कर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे विनोद को बाहर निकाला। विनोद की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। विनोद की मां जिलेबा देवी, पत्नी मीरा, बेटी अनुराधा और लड़के आकाश और विकास का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के घटना की पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed