फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Threw acid on wife, died swinging trap

पत्नी पर तेजाब फेंका, फंदे से झूलकर जान दी

Sat, 23 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 23 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Threw acid on wife, died swinging trap
आत्महत्या
सिसवा बाजार  के कटहरी खुर्द में शुक्रवार सुबह युवक ने पत्नी पर तेजाब डालकर खुद को फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी पत्नी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना के केंद्र में है कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी खुर्द के रहने वाले राम दुलारे पासवान का बेटा धर्मेंद्र (33 वर्ष)। बताते हैं कि सुबह करीब पांच बजे उसने सो रही पत्नी मनोरमा को जगाया और कमरे में रखी कुर्सी पर बैठने को कहा। मनोरमा के बैठते ही पहले से लाकर रखा तेजाब उस पर उड़ेल दिया। मनोरमा के चीखने पर घर वाले कमरे की तरफ दौड़े लेकिन इस बीच धर्मेंद्र घर से बाहर निकला और कुछ दूरी पर मौजूद पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। आसपास के लोगों ने फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तेजाब से झुलसी मनोरमा को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


गांव वालों के मुताबिक धर्मेंद्र मानसिक रोगी था और आए दिन पत्नी मनोरमा से उसकी कहासुनी होती रहती थी। इससे आजिज मनोरमा चार माह मायके में रही । होली से कुछ पहले धर्मेंद्र समझाकर घर बुला लाया था। एसपी भारत सिंह यादव ने इसे पारिवारिक कलह का मामला मानते हुए कहा है कि उसके मनोरोगी होने और तेजाब सहजता से मिलने की स्थितियों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed