फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three wood smuggler arrested

लकड़ी के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज Updated Thu, 30 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
three wood smuggler arrested
तस्‍कर - फोटो : अमर उजाला
निचलौल (ब्यूरो)। भारत-नेपाल सीमा से सटे अशोकवां के निकट बुधवार की रात करीब एक बजे एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने दो बोटा साखू की लकड़ी के साथ तीन बाइक सवार तस्करों को पकड़ा। पकड़े गए लकड़ी तस्कर भारतीय जंगलों से लकड़ियां काट कर उसे नेपाल में बेचते थे।
विज्ञापन


सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलियां रेंज अंतर्गत स्थित ग्राम अशोकवां के निकट बुधवार की रात करीब एक बजे एसएसबी के सब  इंस्पेक्टर मदन सिंह धामी व वन दरोगा रामसूरत की संयुक्त टीम गश्त पर थी कि इस बीच दो मोटरसाइकिल बार्डर की तरफ आते दिखाई दी।
विज्ञापन


बार्डर के निकट एसएसबी जवानों ने बाइक रोकना चाहा तो लकड़ी तस्कर भागने लगे। एसएसबी जवानों ने पीछा किया तो वे बाइक छोड़ भागने लगे। जवानों ने दौड़ा कर तीनों को दबोच लिया। और मौके से दो बोटा साखू की लकड़ी सहित दो बाइक नंबर यूपी 56 डी 8865 व  यूपी 53 एल 4015 बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम अनूप गुप्ता निवासी खैरहवां कृष्णा चंद बरगदवा टोला बरेठवां व शुभम गुप्ता निवासी शीशगढ़ के विरुद्ध फारेस्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। इस संबंध में रेंजर मधवलियां आरएन तिवारी का कहना है कि पिछले कई दिनों से ऐसी सूचना मिल रही थी। जिसके बाद विभाग व एसएसबी द्वारा  संयुक्त टीम बनाकर गश्त करने के दौरान सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed