तीन महिलाओं ने आत्महत्या की कोशिश की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बुढ़ाडीह निवासी भोला की 32 वर्षीय पत्नी उर्मिला खाना बनाने को लेकर परिजनों से हुई कहासुनी से रंज हो खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी तेल डालकर आग लिया। जिसे परिजनों ने दरवाजा तोड़कर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
थोड़ी ही देर बाद उसी गांव के विनोद की 30 वर्षीय पत्नी किस्मती भी अज्ञात कारणों से बुरी तरह झुलस गई जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात ग्राम लेदी निवासी गोविंद की 22 वर्षीय पत्नी चिंता देवी भी जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई।
बताया जा रहा है कि पति से पैसे के लेन देन को लेकर हुई नोक-झोंक से नाराज नवविवाहिता ने खुद को आग लगा लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे भी रेफर कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ नन्दलाल कुशवाहा का कहना है कि तीनों महिलाएं सत्तर प्रतिशत से ज्यादा जली हुई थी। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।