फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three women attempted suicide

तीन महिलाओं ने आत्महत्या की कोशिश की

Sun, 17 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Sun, 17 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
three women attempted suicide
खुदकुशी का प्रयास - फोटो : demo pics

विज्ञापन
निचलौल के दो गांवों की तीन महिलाओं ने बीती रात खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। गंभीर परिस्थितिओं में परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बुढ़ाडीह निवासी भोला की 32 वर्षीय पत्नी उर्मिला खाना बनाने को लेकर परिजनों से हुई कहासुनी से रंज हो खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी तेल डालकर आग लिया। जिसे परिजनों ने दरवाजा तोड़कर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

थोड़ी ही देर बाद उसी गांव के विनोद की 30 वर्षीय पत्नी किस्मती भी अज्ञात कारणों से बुरी तरह झुलस गई जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात ग्राम लेदी निवासी गोविंद की 22 वर्षीय पत्नी चिंता देवी भी जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पति से पैसे के लेन देन को लेकर हुई नोक-झोंक से नाराज नवविवाहिता ने खुद को आग लगा लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे भी रेफर कर दिया।


  सीएचसी अधीक्षक डॉ नन्दलाल कुशवाहा का कहना है कि तीनों महिलाएं सत्तर प्रतिशत से ज्यादा जली हुई थी। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर   दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed