{"_id":"575718fb4f1c1b761f9c615d","slug":"three-ameen-and-anusevak-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अमीन, तीन संग्रह अनुसेवक निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन अमीन, तीन संग्रह अनुसेवक निलंबित
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
तहसील भ्ावन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने के कारण एसडीएम सदर ने तीन संग्रह अमीनों एवं तीन संग्रह अनुसेवकों की सेवा समाप्त कर अन्य छ: लोगों पर आरोप पत्र एवं चेतावनी जारी कर दी है।मंगलवार को समीक्षा बैठक में एसडीएम सदर चंद्र पाल तिवारी ने काफी सख्त रवैया अपनाते हुए तीन सामयिक संग्रह अमीन श्रीप्रकाश तिवारी, ठाकुर प्रसाद व जगदीश तथा तीन संग्रह अनुसेवकों विकाऊ, खूबलाल, कमल प्रसाद की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया तथा एक संग्रह अमीन सुनील कुमार को निलंबित कर दिया ।
कम वसूली में सहबान खान, दीपराज, राजेंद्र प्रसाद भोला प्रसाद को कठोर चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि राजस्व वसूली की समीक्षा तहसीलदार प्रतिदिन करेंगे। तथा कम वसूली करने वाले अमीनों को दंडित किया जाएगा। तहसीलदार नंदलाल ने कहा कि वसूली में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। नायब तहसीलार सुनिल कुमार ने कहा कि जितने भी बकाएदार के पास जो भी बकाया है तत्काल अपने क्षेत्रीय अमीन के पास जमा कर दें।