फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Third degree' video viral on Kishore

किशोर पर ‘थर्ड डिग्री’ का वीडियो वायरल

Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
'Third degree' video viral on Kishore
किशोर पर ‘थर्ड डिग्री’ का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। जिले के पनियरा थाने की पुलिस की क्रूरता का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख कर किसी की भी रूह कांप जाएंगी। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उसका में एक महिला के घर हुई चोरी के आरोप में गिरफ्तार किशोर को पनियरा पुलिस गाली देते हुए बेरहमी से डंडे से पीट रही है।

विज्ञापन

उसके पैरों पर लकड़ी का बेलन लाया जा रहा है। किशोर बार-बार पुलिस कर्मियों से छोड़ने की मिन्नते कर रहा है, मगर बेरहम दरोगा अपने सहयोगी के साथ मिलकर जल्लाद की तरह उसे पीटता ही जा रहा है। वीडियो में जिस दारोगा के क्रूरता की तस्वीर दिख रही है उसका नाम केएन शाही है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।बताया गया कि पनियरां थाना क्षेत्र के उस्का गांव की रहने वाली सरीता देवी के घर 15 सितंबर 2017 को चोरी हुई। इस मामले में दो किशोरों के खिलाफ सरीता देवी ने 16 सितंबर को नामजद तहरीर दी। यह दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र करीब 17 वर्ष है।

विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद पुलिस सारे कायदे-कानून ताख पर रखकर दोनों किशोरो को थाने उठा लाई। 16 सितंबर को दानों किशोरों को थाने लाकर बेरहमी से पीटा गया। एक किशोर का पिटाई किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया। बीते शुक्रवार को वीडियो वायरल होते ही हडकंप मच गया। मामले के चर्चा में आने पर पुलिस के भी हाथ पांच फूलने लगे। शनिवार को आनन फानन में एसआई को निलंबित कर दिया गया। करीब दो माह दो दिन पुराना वीडियो अचानक शुक्रवार को वायरल हुआ और शनिवार को यह चर्चा में आ गया। पूरे इलाके में तमाम लोगों मोबाइलों तक एक ही िन में पहुंचने से यह चर्चा का विषय बन गया, जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed