फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft three shops in nichlol

निचलौल में तीन दुकानों में चोरी

Mon, 23 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 23 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
theft three shops in nichlol
तीन दुकानों में ताला तोड़कर चोरी। - फोटो : अमर उजाला
चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। घटना को लेकर दुकानदारों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस रात में गश्त करती तो चोरी नहीं हुई होती। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन


निचलौल थाना क्षेत्र के चिउटहां मोड़ पर आजाद नगर वार्ड निवासी दो सगे भाईयों प्रमोद मदेशिया और पवन मदेशिया की किराने की दुकान है। रविवार की सुबह पता चला कि चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखा 30 हजार नकद, 12 हजार का सामान चुरा लिया था। वहीं हर्रेडीह में सत्यप्रकाश की कम्प्यूटर की दुकान का ताला तोड़कर कैमरा, 13 हजार नकद के अलावा उनके पास ही लालू चाय वाले के यहां ताला तोड़कर दो हजार नकदी उठा ले गए। रविवार की सुबह दुकान आने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


एक साथ तीन दुकानों का ताला टूटने से व्यापारियों में नाराजगी है। रात में गश्त के नाम पर सिपाही खानापूरी की जा रही है। अगर पुलिस गश्त करती तो चोरी की घटना रुक जाती। इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। रात में गश्त बढ़ा दी गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज          किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed