फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The young man feared killed

युवक की हत्या की आशंका

Fri, 12 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Fri, 12 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
घुघली/पुरैना। कफवा चौराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क के किनारे एक युवक की लाश मिली। परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रही थीं। युवक कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन


घुघली क्षेत्र के कफवा चौराहे के पास लोगों ने सड़क के किनारे औंधे मुंह पड़े युवक की लाश देखी। क्षेत्र के लोग भारी संख्या में पहुंच गए। इस बीच लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पॉकेट से मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबरों के जरिए परिवार से संपर्क कर शिनाख्त की।
विज्ञापन


युवक कुशीनगर के कप्तानगंज उत्तर टोला निवासी सुरेश रावत था। परिजन किसी की दुश्मनी से इन्कार कर रहे। घर वालों का कहना है कि बुधवार शाम बड़े भाई से 50 रुपये लेकर घर से निकला था। कुछ देर बाद वापस आने की बात कही लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। लोगों ने काफी खोजबीन भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गले व सिर के पास चोट के निशान हैं। हालांकि लोग जहर खाने से मौत की बात कर रहे हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष ओपी चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed