फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The victim's body was found in the pit, the threat of murder

गड्ढे में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 15 Oct 2017 12:15 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 15 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
The victim's body was found in the pit, the threat of murder
गड्ढे में उतराता मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां रेलवे माल गोदाम से सटे पूरब दिशा में हमीद नगर वार्ड में स्थित पानी से भरे एक गड्ढे में शनिवार की दोपहर लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शनिवार को दोपहर में कुछ बच्चे गड्ढे के पास खेल रहे थे। इसी बीच गड्ढे के किनारे लगभग दो फीट पानी में पेट के बल पड़ा एक उतराता हुआ शव देख बच्चे डर कर भाग गए और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक के शरीर पर सफेद शर्ट व काले रंग की पैंट थी।
विज्ञापन


उसके चेहरे पर तथा कान और आंख के पास गहरे चोट के निशान थे और खून बह रहा था। तलाशी के दौरान युवक के पैंट की एक जेब में मोबाइल मिला। जो पानी से भीगकर खराब हो चुका था। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि संभवत: एक दिन पहले उसकी मौत हुई होगी। शव मिलने की जानकारी पाकर मौके पर आसपास के मुहल्ले के लोगों की भारी भीड़ जुट गई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतक के चेहरे पर चोट के निशान देख उसकी हत्या कर शव को फेंक दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की जेब से मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed