{"_id":"528393f7e50d0ebbfef5f70c551a191e","slug":"the-three-accused-were-jailed-sonauli-episode-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनौली प्रकरण में तीनों अभियुक्त जेल भेजे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनौली प्रकरण में तीनों अभियुक्त जेल भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली में पुलिस की छापेमारी से पहले भागे फैजल उर्फ असलम को आजमगढ़ से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया। छापे में फैजल उर्फ असलम के मकान से 32 नेपाली सिम, कॉल डिवाइस सहित अन्य संदिग्ध सामान मिलने पर पुलिस ने मक्की मस्जिद के नजदीक स्थित इस मकान के स्वामी शकील अहमद और बीएसएनएल में संविदा कर्मचारी शब्बीर अहमद को भी गिरफ्तार किया था।
नौतनवां पीएचसी में तीनों का मेडिकल कराने के बाद सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। प्रभारी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि सीजेएम दिवाकर दिवेदी के निर्देश पर जेल भेज दिया गया।
सोनौली पुलिस ने यह छापेमारी नेपाल पुलिस से मिले सुराग के आधार पर की थी। अभी तक की जांच में फैजल उर्फ असलम के नेपाली सिमों की मदद से महत्वपूर्ण नंबरों को हैक करके कॉल डायवर्ट कराने और गैर जरूरी लोगों को कॉल सुनवाने का आरोपी माना गया है।
विज्ञापन
उसके रिहायशी परिसर से मिले सिम, डिवाइस और लैपटॉप की और गहनता से जांच की जा रही है। मकान मालिक और बीएसएनएल के संविदा कर्मी को भी लत गतिविधियों में लिप्त मानते हुए अभियुक्त बनाया गया है।