फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The father of nine children immersed in the debt was found hanging

कर्ज में डूबे नौ बच्चों के पिता ने लगा ली फांसी

Fri, 15 Jun 2018 01:05 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 15 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
The father of nine children immersed in the debt was found hanging
कर्ज में डूबे नौ बच्चों के पिता ने लगा ली फांसी - फोटो : अमर उजाला
कोठीभार/सिसवा (महराजगंज)। कोल्हुआ गांव में एक शख्स ने कर्ज के बोझ से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह घर के बगल में उसका नीम के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। पेड़ की डाली से लटकता शव देखकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।       
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी प्रभु साहनी की 6 बेटियां और 3 बेटे हैं। वह मछली बेच कर परिवार का भरण-पोषण करता था। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले बैंक से डेढ़ लाख रुपये कर्ज लेकर दो बेटियों सविता और बिंदु की शादी की थी। तीसरी बेटी की शादी के लिए वह परेशान रहता था। इधर बैंक कर्ज चुकता नहीं कर पाने से उसकी चिंता और बढ़ा गई थी। 
विज्ञापन

बैंक ने भी कर्ज जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। प्रभु की पत्नी शुभागी देवी ने बताया कि एक माह पहले पति ने गांव के एक व्यक्ति से एक लाख रुपये कर्ज लेकर बैंक में जमा किया था। इसके बाद से वह और अधिक तनाव में रहने लगे थे। ग्रामीण जब कारण पूछते तो यही कहता कि बैंक कर्ज का भी भुगतान नहीं पर पाया। रुपये के अभाव में बेटियों की शादी भी नहीं हो पा रही है। इसी तनाव में बीती रात प्रभु भोजन कर छप्पर के मकान में सोने चला गया। रात में किसी समय घर के बगल में नीम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली।  सुबह परिजनों ने पेड़ से लटकता हुआ उसका शव देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अरुण राय ने बताया कि मौत के मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में आर्थिक तंगी को लेकर आत्महत्या का मामला लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed