फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   teachers united for justice

रामाशीष के आश्रितों को न्याय दिलाने आगे आए शिक्षक

Sat, 17 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 17 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
teachers united for justice
जिला मुख्यालय पर अटेवा पेंशन बचाओ संघ ने श्रद्धांजलि सभा की।
महराजगंज। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिशन के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली और 7 दिसंबर को लखनऊ में पुलिस के लाठी चार्ज से घायल शिक्षक रामाशीष की मौत पर परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को शिक्षकों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डॉ गिरीश नाथ मिश्र ने कहा कि शिक्षक की मौत के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। महामंत्री गोपाल पासवान ने कहा कि सरकार शीघ्र शहीद हुये शिक्षक के दो परिजनों को सरकारी नौकरी दें तथा एक  करोड़ की आर्थिक सहयाता दें। कोषाध्यक्ष ब्रजेंद्र पटेल ने कहा कि शिक्षक का बलिदान बेकार नहीं जायेगा। सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना ही पड़ेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष हौसिला प्रसाद, राजेंद्र यादव, राजकु मार, धन्नू चौहान, पूरन चंद, राकेश गुप्त, विनय मिश्र, अश्विनी पटेल, अवधेश पटेल, पवन पटेल, सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अटेवा के बैनर तले भी शिक्षकों ने सीएम को ज्ञापन भेजा। शिक्षक के परिजनों के लिए अािर्थक सहायता मांगी। जिला संरक्षक श्रवण कुमार चौरसिया ने बताया कि मुआवजे को लेकर कई संगठन आगे आ गए हैं। जिला संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि समस्त शिक्षक, कर्मचारी एकजुट हैं। जिला मंत्री विजय यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिये अटेवा आंदोलन तेज करेगा। गोपाल पटेल, सर्वेश शर्मा, अमरजीत गोपाल, गिरिश चंद्र नाथ मिश्र, विजय यादव, अमरजीत, उमेश गोपाल, सहित कई शिक्षक मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर शिक्षक मोर्चा के जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि पुलिस के लाठियों से घायल हमारे एक शिक्षक साथी की मौत हो गई। सरकार को इस गंभीरता को समझना होगा। कहा कि शिक्षक के परिवार वालों को जल्द ही आर्थिक सहायता तथा मृतक शिक्षक के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदेश अध्यक्ष केके यादव ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस किया जाना चाहिये। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में टेट मोर्चा ने भी अटेवा की मांगों का समर्थन किया है। जिसमें जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि हमार संगठन में शिक्षक मौत को लेकर अटेवा के साथ है। विश्वजीत यादव, वरेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, प्रणव द्विवेदी, नवीन, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed