फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   teacher injured from bumped four wheeler, serious

चार पहिया वाहन की टक्कर   से शिक्षक घायल, गंभीर

Mon, 23 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 23 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
teacher injured from bumped four wheeler, serious
शिक्षक चार पहिया की टक्‍कर से घायल हुआ। - फोटो : अमर उजाला
 बाजारडीह के पास अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों  इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


 फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर के गिरधरपुर निवासी आनंद कुमार बाइक से भैया फरेंदा से अपने घर जा रहे थे। अभी वह बाजारडीह के पास मोड़ पर पहुंचे थे कि सोनौली की तरफ से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चार पहिया वाहन भी गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन


घायल शिक्षक को स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। चार पहिया वाहन पर सवार और चालक फरार हो गये। घटना की सूचना पर फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed