{"_id":"58431b4a4f1c1b0f1ede91ec","slug":"students-locked-principal-s-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं ने प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र नेताओं ने प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी की
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य कार्यालय में ताला बंदी कर छात्रसंघ अध्यक्ष बलराम दूबे के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जवाहर लाल स्मारक पीजी कालेज में अव्यवस्था को लेकर शनिवार को छात्र नेताओं ने प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्र संघ अध्यक्ष बलराम दूबे ने कहा कि प्राचार्य पूर्व प्रबंधक बलराम भट्ट के अधीन कार्य कर रहे है। महाविद्यालय के कुछ कर्मचारी मनमाना कर रहे है।
न आने पर भी उनकी उपस्थिति बनाई जा रही है। समय से विभागों में कोई कर्मचारी शिक्षक उपस्थित नहीं रहता है। उन्होंने शीघ्र महाविद्यालय की सभी व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। जिसमें कॉमन रूम, वाचनालय की उचित व्यवस्था, कर्मचारियों की समय से उपस्थिति एवं शिक्षण कार्य को बढ़ावा देना तथा कालेज में व्याप्त अराजकता को खत्म करना है।
उन्होंने कहा कि यह मांगे शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान राघवेन्द्र कुमार, गोपाल शर्मा, बिट्टू कुमार, गिरिजेश कुमार, आलोक रंजन दूबे, घनश्याम दूबे, देवीलाल यादव, दीपक गुप्ता, दीपक द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।