फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six people injured in a tempo clash

टेंपो पटलने से छह यात्री घायल

Fri, 15 Mar 2019 01:09 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 15 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in a tempo clash
टेंपो पटलने से छह यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। घुघली से इंदरपुर मार्ग पर पचफेड़वां गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा गया। 
विज्ञापन


गुरुवार को एक टेंपो कुशीनगर के अहिरौली क्षेत्र से घुघली की आ रहा था। टेंपो अभी पचफेड़वां गांव के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में रिश्तेदार के यहां जा रहे टेंपो में सवार रामनरेश (40), सविता (38), सुजाता (14), सुमिरन (10) निवासी अहिरौली जिला कुशीनगर के अलावा दिव्या (14) व नर्वदा (40) निवासी साखोपार जिला कुशीनगर घायल हो गए। दिव्या और नर्वदा निचलौल जा रही थीं। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष घुघली मनीष कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कहा   कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed