{"_id":"58ed25f24f1c1b462dcf6ad7","slug":"senior-citizen-was-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार बताकर जालसाज ने वृद्ध को ठगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार बताकर जालसाज ने वृद्ध को ठगा
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : महीपाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। मंगलवार को जालसाज ने राह चलते वृद्ध को ठगी का शिकार बना लिया। पीड़ित व्यक्ति कुशीनगर के बरवारतनपुर (बंजारी पट्टी) गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत 100 नंबर पर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने वृद्ध से पूछताछ के बाद जालसाज युवक का काफी तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नही चल सका।
खड्डा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बरवां रतनपुर(बंजारी पट्टी) निवासी 80 वर्षीय नर्वदा राव मंगलवार को सुबह 9 बजे सवारी गाड़ी से सिसवा रेलवे स्टेशन पर बैग लेकर उतरे। वह अपने गांव जाने को स्टेट चौक से टेंपो पकड़ने के लिए स्टेशन से पैदल निकल पड़े।
पीछे से एक युवक उनके पास पहुंचा और अपने को उनका दूर का रिश्तेदार बताते हुए उन्हें छोड़ने की बात करने लगा। लेकिन नर्वदा राव ने युवक को पहचानने से मना कर दिया। युवक उनके साथ बैंक चौराहे तक पहुंचा। उसने नर्वदा राव से 2000 रुपये का फुटकर मांगा। वह अपने बैग से फुटकर देने के लिए रुपये निकालने लगे। मौक़ा देख जालसाज युवक बैग लेकर भाग निकला। बैग में तीन हजार रुपये नकद व मोबाइल सहित कुछ कागजात भी थे।
विज्ञापन
वृद्ध के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत 100 नंबर पर फोन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने वृद्ध से मामले की जानकारी लेकर युवक की काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।