फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sand mafia surounded SDM

एसडीएम को बालू माफिया ने घेरा

Thu, 08 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
sand mafia surounded SDM
बालू
निचलौल/सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के शेषपुर के निकट छोटी गंडक नदी से बड़े पैमाने पर हो रहे बालू खनन की शिकायत पर डीएम ने छापेमारी का निर्देश दिया। मंगलवार की रात छापेमारी करने पहुंचे एसडीएम निचलौल और तहसीलदार को बालू माफिया ने घेर लिया।
विज्ञापन


एसडीएम के बुलावे पर घंटों बाद पहुंची पुलिस के चलते सभी बालू माफिया ट्राली ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। देर रात किसी तरह जान बचा कर तहसील पहुंचे अधिकारियों ने कोठीभार पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम शेषपुर के निकट छोटी गंडक नदी से बडे़ पैमाने पर बालू की अवैध खनन की जा रही है। मंगलवार की देर शाम किसी ने डीएम को इसकी जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर रात करीब दस बजे एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद और तहसीलदार केशव प्रसाद मौके पर पहुंचे तो वहां स्थिति देखकर अवाक रह गए। मौके पर 25 से अधिक टैक्टर ट्रालियों पर बालू लादा जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम और तहसीलदार अभी कुछ कहते, उससे पहले ही बालू माफिया और गांव वालों ने उन्हें घेर लिया और हंगामा करने लगे। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए एसडीएम ने कोठीभार पुलिस को सूचना दी। सूचना के घंटों बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो एसडीएम और तहसीलदार गांव से जाने लगे। 

इस बीच बालू माफिया ने सड़क पर ट्राली लगा कर मार्ग जाम कर दिया, जिससे अफसरों की गाड़ियां फंस गईं और वे सभी बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर फरार हो गए। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एसडीएम ने जमकर खरी खोटी सुनाई और वहां से वापस लौट आए।


 इस संबंध में तहसीलदार केशव प्रसाद का कहना है कि शेषपुर में बालू का खनन हो रहा था। सूचना पर एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गई लेकिन पुलिस का अपेक्षित सहयोग न मिलने से सफलता नहीं मिली। कुछ बालू माफियाओं की शिनाख्त हुई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed