फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   same night theft in two houses

एक ही रात में दो घरों में चोरी, लोगों में गुस्सा

Wed, 09 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
same night theft in two houses
घर में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : amarujala
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर चकिया में सोमवार की रात चोरों ने नकब लगाकर सामान उठा ले गए। परिवार वालों की नींद खुली तो बिखरा सामन देखकर शोर मचाने पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया में सोमवार की देर रात रामानंद सिंह के घर में चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगा दी और घर के अंदर घुस गए। आवाज सुनकर परिवार की एक महिला की नींद टूट गई। घर बिखरे सामन को देखकर महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे मौके का फायदा उठाकर चोर भाग निकले। जब परिजन कमरों में पहुंचे तो देखा कि सात बाक्स गायब थे।
विज्ञापन


उसमें कपड़े, बर्तन और जेवरात रखे गए थे। चोरी वाले दिन रामानंद रिश्तेदारी में गए थे। घर में सिर्फ महिलाएं थीं। थोड़ी देर बाद चोरों ने उसी गांव में सुमित्रा देवी के घर में नकब लगा दिया और तमाम कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में श्यामदेउरवा पुलिस के प्रति नाराजगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed