फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: बुजुर्ग की कार में मारी टक्कर, पसलियां टूटीं

Wed, 14 Oct 2026 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
gsfd
नोएडा। सेक्टर-135 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से डायलिसिस कराने अस्पताल जा रहे बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बुजुर्ग के कंधे और पसलियों में फ्रैक्चर समेत कई चोटें आईं। पुलिस को दी शिकायत में सुवेक माथुर ने बताया कि उनके भाई शशांक माथुर 5 अगस्त की सुबह करीब छह बजे कार से नियमित डायलिसिस कराने जेपी मैक्स अस्पताल जा रहे थे। पंचशील अंडरपास से आगे दिल्ली की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर पहुंचने के दौरान पीछे से तेज गति में आ रही काली हुंडई अल्काजार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, शशांक को करीब दो सप्ताह अस्पताल में रहना पड़ा। एडीसीपी अभय मिश्र ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed