{"_id":"573f5bb24f1c1b0014ac716c","slug":"said-accountant-robbed-the-owner-told-the-embezzlement-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम बोला लूट,मालिक ने गबन का केस बताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम बोला लूट,मालिक ने गबन का केस बताया
mahrajgang
Updated Sat, 21 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनापुर धुसवा कला में शुक्रवार दोपहर नौ लाख रुपये लूट की सूचना देने वाले मुनीम के खिलाफ पुलिस ने देर शाम को धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई राइस मिल मालिक की तहरीर पर की गई है।
दरअसल, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बाबू पैसिया में नंदलाल की शंकर राइस मिल है। शुक्रवार करीब दस बजे मिल के मुनीम राजकिशोर यादव और पल्लेदार के ठेकेदार अजय ने महराजगंज की बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से नौ लाख रुपये निकाले। मुनीब के अनुसार उसने रकम डिकी में रख ली। जैसे ही वे मोहनापुर-धुसवा कला के बीच पहुंचे थे कि दो बाइकों पर सवार पांच असलहाधारी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और दो राउंड फायरिंग के बाद बाइक की डिकी से रकम निकाल ली और बाइक की चाबी लेकर भाग गए।
उसके पास मौजूद दूसरी चाबी से वे दोनो थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी भारत सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। इस दौरान मुनीम ने फायरिंग की घटना से इंकार किया। वहीं घटनास्थल पर की गई जांच में भी ऐसी पुष्टि नहीं हुई। देर शाम राइस मिल स्वामी की तहरीर पर मुनीम के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कर लिया गया। वहीं पुलिस मुनीम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।