फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   returning from chhath, lady dead in an accident

छठ पूजा से लौटते समय हादसे में महिला की मौत

Tue, 08 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
returning from chhath, lady dead in an accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंधा मोड़ पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवर टेक करते समय हादसा हो गया। बाइक से गिरने के बाद ट्राली के पहिए के नीचे आ जाने से रंजीता (30) निवासी कर्मंहा टोला घमहा थाना कोतवाली  की तत्काल घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साथ में बाइक पर बैठी बहन कुंती का पैर टूट गया।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर चालक फरार हो गया। बाइक को कन्हैया नामक रिश्तेदार चला रहे थे। घटना के समय बाइक पर एक बच्चे सहित चार लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस घायल कुंती को सीएचसी परतावल भेज कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बिलासपुर नर्सरी में छठ पूजा में सम्मिलित होने अपने माता-पिता के पास आईं रंजीता और कुंती सोमवार शाम तीन बजे वापस लौट रही थी। बाइक पर रंजीता और उसकी बहन कुंती एक साल के बच्चे को लेकर बैठी थी। कन्हैया नामक रिश्तेदार बाइक चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक अंधा मोड़ पर पहुंची कि आगे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली जा रही थी। कन्हैया ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करने लगा। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर बैठी रंजीता ट्राली के पहिए के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।


उसकी बहन कुंती का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना श्यामदेउरवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल कुंती को सीएचसी परतावल भेजवा दिया। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस संबंध में एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलेते ही ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed