फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   recovered 90 litre duplicate wine

नब्बे लीटर कच्ची शराब बरामद, लहन नष्ट किया

Sun, 12 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 12 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
recovered 90 litre duplicate wine
शराब बनाने की दो भट्ठियां पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
पुरंदरपुर/अड्डा बाजार। पुरंदरपुर पुलिस ने शनिवार को जंगल के निकटवर्ती गांव टेढ़ी, दशरथपुर एवं वनग्राम अचलगढ़ में छापेमारी की। इस दौरान कई भट्ठियां तोड़ी गईं। टीम ने लहन नष्ट करने के अलावा नब्बे लीटर कच्ची शराब बरामद की और एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुरंदरपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने हमराहियों के साथ क्षेत्र के टेढ़ी, दशरथपुर और अचलगढ़ मे छापेमारी की। वहां दस क्विंटल लहन नष्ट की गई और भट्ठियां तोड़ दी गईं। नब्बे लीटर कच्ची शराब के साथ अचलगढ़ के भुवर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  बताया कि उन गांव के कच्ची शराब के कारोबारी परिवार को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि कोई कभी भी पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि कोई कहीं भी कच्ची शराब का कारोबार करे तो उन्हें सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 शीशी नेपाली शराब बरामद ः रतनपुर। परसामलिक पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान परसा गांव के पास एक व्यक्ति के पास से 60 शीशी नेपाली शराब पकड़कर कार्यवाई की। परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव सेवतरी टोला परसा के पास शाम लगभग 4:30 बजे कांस्टेबल पशुपति सिंह तथा जैनेंद्र कुमार यादव गश्त पर थे। इसी दौरान परसा निवासी वीरेंद्र प्लास्टिक के बोरे में 60 शीशी नेपाली शराब लेकर आ रहा था। संदेह होने पर पुलिस ने रोकना चाहा तो वह बोरा फेंककर भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछने पर बताया कि वह नेपाल से शराब लेकर आ रहा था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार रुहेला ने बताया कि आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई कर चालान कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed