फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rapti river steeped in five girls, two killed

राप्ती नदी में पांच बालिकाएं डूबी, दो की मौत

Mon, 21 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 21 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rapti river steeped in five girls, two killed
राप्तीनगर के कानापार घाट में नहाते समय बच्चियां डूब गईं। परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
धानी के राप्तीनगर कानापार घाट पर रविवार की सुबह नहाने गई पांच बालिकाएं नदी में डूब गईं। तीन युवकों के सहयोग से तीन को बचा लिया गया लेकिन दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। तीनों लड़कियां एक ही गांव की रहने वाली थीं। घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर घर वालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


बृजमनगंज क्षेत्र के कानापार निवासी  13  वर्षीय अर्चना , 12 वर्षीय निकिता , 11 वर्षीय मुस्कान  ,9 वर्षीय तन्नु  व खुशी रविवार को दिन में 11 बजे के करीब राप्ती नदी में नहाने के लिए घर से निकलीं। नदी पर सबसे पहले खुशी व मुस्कान पहुंची। कुछ देर बाद बाकी की लड़कियां पहुंची। पांचों  एक साथ नदी में नहाने के लिए गई। नहाने के दौरान ही दौरान अर्चना गहरे पानी में चली गई। जिसको देख कर निकिता बचाने के उद्देश्य से उसके पास चली गईं।  दोनों को गहरे पानी में जाते देख मुस्कान, तन्नु व खुशी भी उस ओर बढ़ दी। जिससे वे भी डूबने लगी। तभी चिल्लाने की आवाज सुनकर थोड़ी दूर पर खड़े धानी बाजार के संतोष अग्रहरी, रामकृष्ण पाठक, व प्रदीप सहानी ने दौड़ कर डूबते बालियों को बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद मुस्कान, तन्नु व खुशी को तो बचा लिया लेकिन अर्चना व निकिता को नहीं बचाया जा सका। डूबने से उनकी मौत हो गई। घायल लड़कियों को सीएचसी धानी में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मिलनते विधायक विनोद तिवारी, एडीएम कृपाशंकर पांडेय, सीओ रचना समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed