फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rampage with barbour

नशे में धुत युवक ने नाई से की मारपीट

Sun, 01 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 01 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
rampage with barbour
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट बाजार चौराहे पर मारपीट मंे घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
परतावल। श्यामदेउरवा चौराहे पर दाढ़ी बना रहे नाई से दाढ़ी बनवाने को लेकर दो युवक भिड़ गए। नशे में धुत दोनों युवकों को थाने के दीवान समझाने गए तो उनसे भी उलझ गए और नाई को मारने-पीटने लगे। दीवान ने बचाने की कोशिश की तो उनको भी दौड़ा लिया। 
विज्ञापन


नकटिया गांव निवासी मेहताब व जिबरील बड़हरा गंजन रोड श्यामदेउरवा स्थित छोटू हेयर कटिंग पर अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे दाढ़ी बनवाने पहुंचे। उसी दौरान दोनों युवक पहले दाढ़ी बनवाने की बात को लेकर आपस में उलझ गए और हाथापाई करने लगे। नाई ने मना किया तो दोनों युवकों ने मिलकर नाई की धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद श्यामदेउरवा थाने के दीवान बीच-बचाव करने लगे। दोनों युवक दीवान से भी उलझ गए। दोनों की दीवान से कहासुनी होने लगी। युवक नशे में धुत थे। उनकी स्थिति देखकर दीवान कपड़े की दुकान पर जा कर बैठ गए। जहां पहले से थाने के दो सिपाही थे।
विज्ञापन


 पुलिस से मिली  सूचना के बाद कुछ ही मिनट में श्यामदेउरवा थाने की जीप एवं बाइक पर सवार करीब 15 की संख्या में पुलिस के जवान आए। दोनों युवकों को लेकर थाने गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि नशे में धुत दो युवक नाई से दाढ़ी बनवाने को लेकर उलझ गए। बीच बचाव करने गए दीवान से भी उलझ गए दोनों युवकों को थाने पर पकड़ कर लाया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed