फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rampage over new born child death

बच्चे की मौत पर हंगामा किया 

Wed, 17 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
rampage over new born child death
जिला अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नवजात की मौत के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डाक्टर को दौड़ा लिया। इस दौरान नोकझोंक हुई। पुलिस के पहुंचने और समुचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन माने। इस दौरान दो घंटे तक अस्पताल में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़हरा मीर निवासी संदेश पटेल ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राइवेट अस्पताल में जन्म के बाद उसको पीलिया हो गया था। सोमवार की दोपहर अचानक उल्टी करने लगा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन उग्र हो गए।
विज्ञापन


वे जिला अस्पताल में हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि डाक्टरों की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है। इस दौरान वहां मौजूद डाक्टर को दौड़ा लिया।  डाक्टर भाग कर अपनी जान बचाए। जानकारी के बाद सीएमएस डा.आरबी राम के पहुंचने के बाद उनसे भी परिजनों ने नोकझोंक की। मामला बिगड़ता देख सीएमएस ने डीएम व एसपी को सूचना उदी और फोर्स मंगा ली। कुछ देर बाद ही इंस्पेक्टर कोतवाली टीपी श्रीवास्तव के अलावा तीन चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आश्वासन दिया कि डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दो घंटे तक अस्पताल में अफरा तफरी मची रही। इस संबंध में सीएमएस डा.आरबी राम का कहना है कि नवजात 11 अगस्त को किसी प्राइवेट अस्पताल में जना। पीलिया होने और हालत गंभीर होने पर घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed