फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   prompt action will be taken against misbehave

दुर्व्यवहार किया तो तुरंत कार्रवाई : एसपी

Mon, 10 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 10 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
prompt action will be taken against misbehave
पुलिस लाइंस सभागार में क्राइम मीटिंग लेते एसपी प्रमोद कुमार। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी प्रमोद कुमार ने जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया तो पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिले में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए एसपी ने सभी थानेदारों को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया। आग लगने की सूचना पर त्वरित बचाव और राहत कार्य शुरू कर दें।
विज्ञापन


शिकायतों का त्वरित निपटारा, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की हिदायत दी। लापरवाह थानेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना परिसर की साफ सफाई, आगंतुक रजिस्टर में विवरण अंकित करने, आगंतुकों को स्वच्छ पेय जल मुहैया कराने की हिदायत दी। एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि सभी थानेदार थाना क्षेत्रों में भू-माफिया, खनन, वन और शराब माफिया चिह्नित कर उनका विवरण सीओ के माध्यम से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


माफिया का डोजियर तैयार कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। थानों में शस्त्रागार एवं शस्त्रों की नियमित सफाई जरूरी है। 100 नंबर पर ड्यूटी करने वाले कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत मिली तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। गुड वर्क करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी प्रमोद कुमार को सिपाहियों ने सीधा संवाद के दौरान सर्विस बुक से जुड़ी समस्या, वेतन मिलने में परेशानी आदि प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। एसपी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। एएसपी हरिगोविंद, सीओ एमपी सिंह, कोतवाल सदर श्रीकांत राय, टीपी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, गौरव सिंह, रमाकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed