फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police tortured journalist, two injured

पुलिस की बर्बरता से पत्रकार सहित दो घायल

Sun, 17 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Sun, 17 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
police tortured journalist, two injured
पु‌ल‌िस की ‌प‌िटाई से घायल पत्रकार। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज के मिठौरा के सिंदुरिया में सिपाही और चौकी प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश इस कदर बढ़ गया कि चार थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को बुलाना पड़ा। एडीसनल एसपी के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन


शनिवार को दिन में 12 बजे तक भारतीय स्टेट बैंक सिंदुरिया का सर्वर खराब होने के कारण ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक रामकृपाल से पूछताछ करनी शुरू कर दी जिस पर शाखा प्रबंधक भी ग्राहकों से दुर्व्यवहार किया और चौकी प्रभारी सिंदुरिया अंजनी राय को फोन करके बुलाया। 
विज्ञापन


 अंजनी राय ने अपने साथ सिपाही जयहिंद को साथ लेकर एसबीआई शाखा पहुंचे। बैंक पहुंचते ही सिपाही ने अंजनी राय के सामने महिलाओं को गाली देते हुए डंडा चलाकर बैंक से बाहर भगाने लगा। महिलाओं के साथ अभद्रता भी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय दैनिक लोकमत के पत्रकार राजू चौधरी भी बैंक में पैसा निकालने गए थे। जब राजू को जाने के लिए कहा तो राजू चौधरी ने कहा कि अभी रकम निकाल रहे हैं। रकम लें लें, मेरी पत्नी का तबीयत खराब है। इस पर सिपाही आग बबूला हो गया।

और लाठियों से पीटने लगा। इतने पर भी जी नहीं भरा तो वह राजू को पटक कर उसका गला दबाकर मारने का प्रयास भी करने लगा। चौकी प्रभारी और सिपाही द्वारा पीटने पर महिलाएं और पुरुष उग्र हो गए। बाहर निकल कर महिलाएं चप्पल लेकर दोनों को दौड़ा ली।

इस घटना के बाद सिंदुरिया के लोग उग्र हुए और चौकी पर जाकर पथराव करने लगे। उग्र भीड़ को आता देखकर पुलिस वाले भाग खड़े हुए। पुलिस की लाठी से सिंदुरिया निवासी प्रदीप शर्मा का सिर फट गया। जिससे जनता और उग्र हो गई।

सिंदुरिया चौराहे पर दो घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। मौके पर चार थानों श्यामदेउरवा, निचलौल, फरेंदा, घुघुली की पुलिस को बुलाना पड़ा। उससे भी भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो पीएसी के जवानों को बुलाना पड़ा। एडीशनल एसपी हरिगोविंद के कार्य वाही होने की बात पर जाम हटा। उन्होंने कहा मामले की जांच चल रही है। दोषी पुलिस वालों पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी। 


चौकी प्रभारी का विवादों से नाता
चौकी प्रभारी से विवादों से नाता रहा है नगर के चौकी का प्रभार संभालते हुए भी काफी चर्चित रहे। लोगों के सामने फिल्मी अंदाज में व्यवहार करने के लिए भी जाने जाते हैं। लोगों के बीच में अपना नाम सिंघम बताते है और इसी नाम से चर्चित भी है। उनके इस कार्यप्रणाली से नाराजगी जताते हुए एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed