फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police stopped prayer assembly

चर्च में प्रार्थना सभा को पुलिस ने रोका

Sat, 08 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 08 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
police stopped prayer assembly
विदेशी नागरिकों को बैठाकर पूछताछ करते एसओ। - फोटो : अमर उजाला
कोठीभार/सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम डढ़ौली स्थित चर्च में 11 अमेरिकी नागरिकों तथा लगभग डेढ़ सौ स्थानीय लोगों की प्रार्थना सभा को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई हियुवा की शिकायत पर की। धर्म परिवर्तन को लेकर पुलिस व हिंदू कार्यकर्ताओं में लगभग पांच घंटे तक बहस चलती रही। टूरिस्ट वीजा पर आए अमेरिकी नागरिकों के वीजा और पासपोर्ट सही पाए जाने पर प्रशासन ने उन्हें जाने की इजाजत दे दी। वाहिनी कार्यकर्ताओं ने कोठीभार पुलिस को चर्च की देखरेख करने वाले यू हन्ना आदम के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को हियुवा के जिला सह संयोजक कृष्ण नंदन उर्फ पप्पू पूरी, गणेश खरवार, नगर संयोजक मनीष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शेषमणि, मुन्ना गोंड़ व कमलेश मद्धेशिया आदि दोपहर 12 बजे डढौली चर्च पर पहुंचे। जहां पहले से ही 11 अमेरिकी नागरिकों सहित लगभग डेढ़ सौ लोग प्रार्थना कर रहे थे। हियुवा कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना कोठीभार पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने प्रार्थना सभा रोक दी। हियुवा कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से भोले-भाले लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया और अमेरिकी नागरिकों सहित चर्च के व्यवस्थापक यू हन्ना आदम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन


एक घंटे बाद चर्च पर एलआईयू के इंस्पेक्टर भी पहुंच गए। इसके बाद थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता व एलआईयू इंस्पेक्टर ने घंटों विदेशी नागरिकों के वीजा व पासपोर्ट की सघन जांच की। इसके बाद उन्हें जाने की इजाजत दे दी। इससे हियुवा कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस व हियुवा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक होने लगी। एलआईयू इंस्पेक्टर के समझाने बुझाने व चर्च के व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की बात पर हियुवा कार्यकर्ता मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सह संयोजक कृष्ण नंदन उर्फ पप्पू पूरी व गणेश खरवार ने कहा कि यहां बड़े पैमाने पर अनपढ़ व गरीब लोगों को गुमराह कर ईसाई मिशनरियां धर्म परिवर्तन करा रही हैं। इसके लिए यहां बड़ी संख्या में विदेशी मूल के ईसाई नागरिक एकत्र हुए हैं। चर्च के व्यवस्थापक यू हन्ना आदम का कहना है कि यहां सिर्फ ईशु प्रभु की प्रार्थना होती है। उसमें लोग स्वेच्छा से हिस्सा लेते हैं। धर्म परिवर्तन की बात पूरी तरह से गलत है।


थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चर्च पर चल रही प्रार्थना सभा को धर्मांतरण की सूचना के बाद रोका गया है। यहां बिना किसी पूर्व सूचना के 11 महिला व पुरुष विदेशी नागरिक उसमें शामिल थे। कागजात की जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। हियुवा ने तहरीर दी है। सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed