फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   plumber killed

प्लंबर की हत्या, शव खेत में फेंका

Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
plumber killed
खेत में फेंक दिया गया शव। - फोटो : अमर उजाला
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुलानी के टोला वलीनगर निवासी 55 वर्षीय प्लंबर हीरा लाल की हत्या कर उसका शव उसके घर से 150 मीटर की दूरी पर मंगलवार की सुबह खेत में फेंक दिया गया। उसके शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए और दोनों कानों से खून निकला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी कहीं और हत्या कर शव को लाकर वहां रख दिया गया है। परित्यक्ता पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

बताते चलें कि वलीनगर निवासी हीरालाल प्लंबर था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी किशोरी ने बताया कि 20 वर्षों से परिवार से अलग रह रहे थे। हम लोगों को कुछ भी नहीं पता होता था कि वह कब घर आए और कब गए। मेरे दोनों बेटों में से एक 15 दिन पहले बाहर जा चुका है जबकि दूसरा कई वर्षों से गायब हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वह घर पर अकेली रहती है। उसे कोर्ट के आदेश से 1000 रुपये जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहा है। जो तीन माह से नहीं मिला है। उसने बताया कि सोमवार सुबह ही घर से निकलने के बाद वह लौट कर नहीं आए। इस समय उनकी मौत की सूचना गांव वालों से मिली। इसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा है। प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed