फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Outstanding sought beaten

बकाया मांगा तो पीटा

Sat, 25 Jun 2016 12:43 AM IST
mahrajganj
mahrajganj Updated Sat, 25 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
कोठीभार थाना के ग्रामसभा कटहरी खुर्द में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे शृंगार एवं मोबाइल रिचार्ज की दुकान पर पहुंचे दो युवकों से दुकानदार ने बकाए रुपये मांगे तो दोनों ने उसे और उसके पिता को पीट दिया। मनबढ़ों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की और गल्ले में रखी रकम लेकर चले गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में पीड़ित दुकानदार केदार ने कहा है कि वो ग्रामसभा में शृंगार एवं मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाता है। पिता श्यामसुंदर भी दुकान पर हाथ बंटाते हैं। गुरुवार की रात आठ बजे दुकान पर कोठीभार थाना के ग्रामसभा गौरा निपनिया के रेशु पांडेय और राजा पांडेय बाइक से आए। रिचार्ज करने को कहा तो पिछले बकाए के चलते मना कर दिया। बकाया रकम मांगने पर दोनों भड़क गए। गाली देते हुए देख लेने की धमकी देकर चले गए। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद हाथ में असलहा लिए दोनों दुकान पर पहुंचे और मुझे दुकान से खींचकर पीटने लगे। पिता श्याम सुंदर ने बचाने की कोशिश की तो युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया। फिर दुकान में तोड़फोड़ करते हुए गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये लेकर चले गए। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जल्द ही जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed