{"_id":"57990d1c4f1c1b385e21e112","slug":"organized-dharna-against-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत बचाव में लापरवाही से नाराज ग्रामीण धरने पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहत बचाव में लापरवाही से नाराज ग्रामीण धरने पर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
चकदह में प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे समर्थकों को संबोधित करते हिंयुवा के जिलाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा/रतनपुर। बाढ़ से प्रभावित गांवों में राहत बचाव में प्रशासन की लापरवाही तथा टूटे तटबंधों की तत्काल मरम्मत आदि मांगों को लेकर बुधवार को चकदह गांव में हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्रामीण धरने पर बैठ गए।
लोग रोहिन, बघेला नदी तथा महाव नाले के टूटे तटंबधों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जलमग्न गांव चकदह के टोला घरोहिया व बेलहिया में लोग भूख और प्यास से तड़प रहे हैं। उन्हें तत्काल पानी और भोजन उपलब्ध कराया जाए। जलमग्न गांवों के लिए स्टीमर व बचाव दल की व्यवस्था की जाए। राजस्व कर्मियों की टीम गांवों में कैंप करे जिससे गांव वालों को राहत मिले। तमाम लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में हैं। मेडिकल टीम भेजकर बीमार लोगों को इलाज कराया जाए। जिनके मकान गिर गए हैं, उनकी सूची बनाकर उनके आवास का निर्माण कराया जाए।
हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं पूरी होतीं, धरना जारी रहेगा। धरने पर बीजेपी नौतनवा मंडल अध्यक्ष नन्हे सिंह, लक्ष्मीपुर मंडल अध्यक्ष गया यादव, राजकुमार सहानी, प्रदीप राजभर, दुर्गेश यादव, प्रदीप कुमार, राधेश्याम, रमाशंकर, मोगी, संजय, सुभाष, महेंद्र कुमार, मुकेश राजभर आदि मौजूद रहे।